जिला प्रशासन के आश्वासन पर दिव्यांग समिति ने धरना प्रदर्शन मुंडन संस्कार किया स्थगित

जिला प्रशासन के आश्वासन पर दिव्यांग समिति ने धरना प्रदर्शन मुंडन संस्कार किया स्थगित

कासगंज ब्यूरो।

कासगंज कलेक्ट परिसर पर शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर श्री वारह जन सेवा दिव्यांग समिति के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे दिव्यांगों ने किया धरना, प्रदर्शन एवं प्रस्तावित मुंडन संस्कार जिला प्रशासन के आश्वासन पर किया स्थगित। एसडीएम संजीव कुमार और एडीएम के नेतृत्व में बड़ा दिव्यांग समिति के पदाधिकारी से हुई वार्ता आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन मुंडन संस्कार किया स्थगित। श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने बताया कि उनकी तीन मांगे तीन माह से लंबित चली आ रही है जिसको लेकर वह कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन एवं मंडल आयुक्त तक को ज्ञापन भेज चुके हैं लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की जा रही है उन्होंने बताया कि उनकी पहली मांग जिला दिव्यांग कार्यालय पर सरकार के द्वारा निर्धारित जिओ के अनुसार अधिकारी की नियुक्ति की जाए एवं उनका कहना है कि भ्रष्टाचार की जांच के मामले में दिव्यांग कल्याण विभाग में पहले तैनात रहे लिपिक राम लखन पर कार्रवाई की मांग एवं दिव्यांग जनों की समस्याओं से संबंधित पत्र जिला प्रशासन आदि विभागों में दिए जाने के बाद पत्र की रिसीविंग दिए जाने की प्रमुख मांगे को लेकर कई महीनो से जिला प्रशासन से वार्ता और ज्ञापन दिए गए लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी आज 18 अक्टूबर को कासगंज के जिला अधिकारी कार्यालय पर दिव्यांग समिति के पदाधिकारी के साथ सैकड़ो की संख्या में पहुंचे दिव्यांग जनों ने धरना प्रदर्शन एवं मुंडन संस्कार कराई जाने का प्रस्ताव किया था लेकिन जिला प्रशासन एसडीएम सदर संजीव कुमार के आश्वासन मिलने के बाद धरना प्रदर्शन और मुंडन संस्कार 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान ज्ञान देवी विमला देवी विष्णु कुमार नीरज धैर्य धर,विजय,प्रहलाद,ममता,नीतू, राजपाल,अजय कुमार संतोषी , बुद्धसेन, मीरा,कमला देवी, ओंकार,सत्यवीर आदि दिव्यांग जन उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *