फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक को जेल न भेजे जाने पर आक्रोश 
कासगंज:सोरों। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले मुस्लिम युवक को जेल न भेजे जाने से नाराज बजरंग दल औऱ विश्व हिन्दू परिषद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर कोतवाल का घेराव किया। कस्बे के मोहल्ला सराय मढ़ई निवासी युवक आफाक खान पुत्र चाहत मियां ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। जिसको लेकर विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पहुँचकर पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजे जाने की मांग की थी। लेकिन युवक को जेल न भेजे जाने से नाराज विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। और कोतवाल से युवक के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजे जाने की मांग की। इस दौरान बजरंग दल प्रखण्ड सयोंजक गोविन्द महेरे, विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य,संजय दुबे, समपूर्णानंद भारद्वाज, बिकास निर्भय, विपिन महेरे, दीपक पाराशर, कुलदीप माहेश्वरी, सुधांशू भारद्वाज शरद पांडे आदि बडी संख्या में विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे
हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर आरोपी युवक आफाक को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर शांति भंग की धारा में पाबंद किया गया था-भोजराज अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सोरों
फ़ोटो कोतवाली में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले मुस्लिम युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता
Author: Soron Live 24

