फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले के विरुद्ध बजरंग दल ने दी थाने में तहरीर।

कासगंज ब्यूरो।सोरों कोतवाली में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट किए जाने से आक्रोशित होकर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में दी लिखित तहरीर। मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र का है सोरों के मोहल्ला सराय मढ़ई निवासी आफाक खान पुत्र चाहत मियां ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर एक भड़काऊ पोस्ट की सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल होने पर कासगंज के हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्यापक हो गया। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट करने वाली व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग यूपी पुलिस और कासगंज पुलिस से की। वही आज मंगलवार सुबह बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोविंद महेरे राजेंद्र मौर्य के नेतृत्व में सोरों कोतवाली प्रभारी भोजराज स्वास्थ्य को भड़काऊ पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए एक लिखित तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
मांग करने वाले गोविंद महेरे,राजेंद्र मौर्य,राजवैभव महेरे, विपन महेरे,विष्णु,दिवाकर ,सुधांशु भारद्वाज, गोविंद तिवारी,आदि लोग उपस्थित थे।।
Author: Soron Live 24

