दिव्यांग समिति अपनी मांगों को लेकर 18 अक्टूबर से करेगी आंदोलन, दिव्यांग समिति ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर भेजा अनुस्मारक पत्र।

दिव्यांगो का होगा सामूहिक मुंडन संस्कार, आमरण अनशन ।
कासगंज ब्यूरो।श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के पदाधिकारी एवं दिव्यांगों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 30 सितंबर 2024 को पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिया गया था फिर भी मांग पर कोई कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नहीं की गई इसके बाद दिव्यांग समिति के कार्यकर्ताओं ने मंडल आयुक्त से मिलकर एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें अपनी मांग पूर्ति को लेकर उन्हें एक पत्र दिया जिला प्रशासन के अनुरोध के बाद श्री वारह जन सेवा दिव्यांग समिति ने 18 अक्टूबर 2024 से गांधीवादी शांतिपूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन सामूहिक मुंडन संस्कार एवं आमरण अनशन जैसे आंदोलन किए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को एक लिखित अनुस्मारक पत्र में भेजा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर के माध्यम से एक लिखित अनुस्मारक पत्र ट्वीट कर अपनी मांग जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कराए जाने की मांग दिव्यांग समिति से की है अगर मांग पूरी नही होगी तो 18 अक्टूबर 2024 से दिव्यांग आंदोलन करने को मजबूत होंगे। दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने बताया कि अपनी तीन सूत्रीय बिंदुओं के निस्तारण की नियत समाधि में मांग पूरी न होने की दशा पर उनकी समिति दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को समय प्रातः 12 बजे से जिला कलेक्ट्रेट परिसर कासगंज में शांतिपूर्ण धरना प्रर्दशन पश्चात स्वच्छ शासन प्रशासन की मृत्यु पर दुखित मन से विवाह होकर दिव्यांग जनों का सामूहिक मंडल तथा दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को अंत में स्थान कासगंज गेट सोरों स्थित महात्मा गांधी पार्क में दिव्यांगजन एवं समिति के पदाधिकारी के साथ आमरण अनशन किया जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है इन्हीं मांगों को लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर के माध्यम और डाक के माध्यम से भेजा गया है।
Author: Soron Live 24

