कासगंज महिला थाना प्रभारी ने घर से नाराज होकर आयी युवती को किया परिजनों के सुपुर्द

महिला थाना प्रभारी ने घर से नाराज होकर आयी युवती को किया परिजनों के सुपुर्द
नगर में भ्रमण शील के दौरान महिला थाना प्रभारी को बस स्टैंड पर खडी मिली थी युवती।
कासगंज। जनपद कासगंज में पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये गये विशेष अभियान “मिशन शक्ति” फेज-5 के तहत महिला थाना प्रभारी शांति यादव व एन्टी रोमियों टीम की सूझबूझ से घर से नाराज होकर आयी 19 वर्षीय युवती को समझाकर बुझाकर परिजनो को सुपुर्द किया है।
“मिशन शक्ति” फेज-5 के तहत एंटी रोमियो टीम व महिला थाना की टीम रविवार को कासगंज नगर में भ्रमण शील थी, इसी दौरान टीम को बस स्टैंड कासगंज के पास एक 19 वर्षीय युवती अकेले में खडी दिखी, जिससे पूछताछ कर जानकारी की गई तो युवती ने बताया कि वह घर से नाराज होकर आयी थी तथा कही गुप्त स्थान पर जाने की फिराक में थी। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी युवती को समझा बुझाकर अपने साथ थाने ले आई और युवती के परिजनो को महिला थाना बुलाकर काउंसलिंग कराई गई एवं युवती को सकुशल परिजनो के सुपुर्द कर घर भेजा गया। इस दौरान युवती के परिजनो द्वारा पुलिस की कार्यवाही पर विशेष आभार व्यक्त करते हुऐ अपनी बच्ची को पाकर हार्दिक प्रशंसा व्यक्त की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *