सपाईयों ने मनाई पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि

कासगंज:समाजवादी पार्टी ने सिढ़पुरा में मनाई, पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि 10 अक्टूबर 2024 को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने डां वाहिद अली नगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मन सिंह यादव की अध्यक्षता में परम श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।*
*जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मन सिंह यादव ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परम श्रद्धेय आदरणीय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी ने गरीबों, मजदूरों, शोषितों, वंचितों, पिछडो, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, व्यापारियों, किसानों, छात्रों, जवान और नौजवानों के उत्थान के लिए समर्पित रहे । नेता जी समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। भारत सरकार के द्वारा उनको पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया ।*
*इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष रियाज सैफी ने बताया कि नेता जी उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, देश के रक्षा मंत्री और 8 बार विधानसभा सदस्य, 7 बार संसद सदस्य रहे ।*
*नगर अध्यक्ष डां वाहिद अली ने बताया कि नेता जी कहा करते थे कि देश की आत्मा गांव किसान में बसती हैं*
*इस श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव, नगर अध्यक्ष डां वाहिद अली, इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष रियाज सैफी, शहबाज हुसैन भूरे भाई, हैदर अली, हारुन रजा, मुफीद अहमद, मौ आरिफ भाई, नाजिम बरकाती, सौरभ शाक्य, निज़ाम खान, दिलदार मिंया, जब्बार कुरैशी, शरीफ कुरैशी, गुड्डन टिंकू, अख्तियार, अवनीश यादव, शोहव सैफी, विपिन कुमार, यूसफ अली आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे ।*

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *