
यूपी :उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव निवासी शुभम राजपूत के घर का बिजली का बिल पिछले महीने विभाग की लापरवाही के चलते एक लाख से ज्यादा का भेज दिया गया. इस महीने भी बिजली का बिल 8 हजार रुपये आया है. शिकायत करने पर भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की. परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अधिकारियों ने सुसाइड के पीछे पारिवारिक वजह बताई है. बताया जा रहा है कि मृतक के घर में दो बल्ब, एक पंखा और एक टीवी के अलावा अन्य कोई बिजली का उपकरण नहीं है.
#Unnao #UPPCL #Lucknow #UttarPradesh #ElectricityBill #AKSharma
Author: Soron Live 24

