भक्ति-भावना
मॉ कात्यायनी की पूजा अर्चना में डूबे भक्त
श्रद्धालुओं ने असहायों को भोजन कराकर कमाया पुण्य।

कासगंज। नवरात्रा के छठवें दिन माता दुर्गा के छठे स्वरूप कत्यायनी के लिए मंगलवार को नगर के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंगलवार की अल सुबह से मंदिरों पर पहुंचकर मॉ कात्यानी की पूजा-अर्चना की इस दौरान श्रद्धालुओं ने गरीबों को फल एवं प्रसाद वितरित कर पुण्य भी कमाया। इस दौरान मॉ के जयकारों एवं घंटे घड़ियालों से गूंज उठा।
नवरात्र का छठां दिन मां कात्यायनी के नाम से जाना जाता है। जो कि अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं। बताते हैं कि सच्चे दिल से मांगी गयी हर आरजू मां के दरबार में पूरी हो जाती है। मां अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करती हैं। मां का यह रूप बेहद सरस, सौम्य और मोहक है। नवरात्र के दिनों में मां की सच्चे मन से पूजा की जानी चाहिए। लोग घट स्थापित करके मां की उपासना करते हैं जिससे खुश होकर मां कभी भी अपने बच्चों को निराश नहीं करती है। मंगलवार को मॉ कात्यायनी की पूजा के लिए प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने मीलों पैदल चल मुख्य मंदिरों पर पहुंचे और मॉ की पूजा-आराधना की। इस दौरान मॉ की पूजा अर्चना के पश्चात भक्तों ने मंदिर परिसर में गरीबों एवं असहायों को फल, प्रसाद एवं भेजन खिलाकर पुण्य भी कमाया। इसके अलावा प्रभूपार्क स्थित माता मंदिर, सोरों गेट स्थित शीतला माता मंदिर, बिलराम गेट स्थित पथवारी मंदिर, नदरई गेट स्थित काली माता मंदिर, बस स्टेंड एवं नदरई गेट स्थित शीतला माता मंदिर समेत अन्य प्रमुख माता मंदिरों पर श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी का पूजन अर्चन किया गया।
———–
नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना
अमांपुर। कस्बा अमांपुर के देवी मंदिर पर मंगलवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ पडी। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की अराधना की। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों मे खासी भीड़ देखी गई। माता का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित कर नवरात्र व्रत कथा का पाठ किया। इसके बाद आरती व दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन किया। अज्ञारी में श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री के साथ ही धूप, कपूर, लौंग, सूखे मेवा, मिश्री मिष्ठान, देशी घी के साथ आहुति देकर पूजन किया। इसके साथ ही कई श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। वही घरों में भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया।
फोटो संख्या 1, कैप्शन-मॉ की पूजा अर्चना के लिए कतारवद्ध खडीं महिलाएं।
Author: Soron Live 24

