
कासगंज:गंजडुंडवारा: यूनिक चिल्ड्रन जूनियर हाई स्कूल गंजडुंडवारा में सोमवार को एक शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित और प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। इस कार्यशाला में बोलते हुए मुख्य अतिथि अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि छात्रों को जिंदगी में अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। हर छात्र में आगे बढ़ाने की प्रतिभा होती है, बस उनको दिशा देना होती है। जो बात ठान ली जाती है उसको दृढ़ निश्चय से पूरा भी किया जा सकता है। भारत देश में सभी के लिए समान अवसर हैं आगे बढ़ाने के लिए। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि लक्ष्य निर्धारित करके वह अपने सपनों को पूरा करें। श्री गांधी ने कहा कि एक कलम, एक किताब और एक अध्यापक पूरी दुनिया की तस्वीर बदल सकता है।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक शकील खान ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम बच्चों को बेहतर शिक्षा दें और इन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने के अवसर मुहैया कराएं।
इस अवसर पर बोलते हुए रोज वैली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक असहाब हुसैन ने कहा कि छात्राओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और उन्हें अपने माता-पिता की प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। आज लड़कियों के लिए हर क्षेत्र में अवसर हैं। प्रतिभा और कठिन परिश्रम से दुनिया में कोई भी चीज हासिल की जा सकती है।
इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सिमरन अंसारी और इंशा खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल हुमा खान, खलील खान, गौरव गुप्ता, उदित विजयवर्गीय, फिजा आशी, खुशी नाज, अब्दुल अहद अंसारी, रामगोपाल यादव, मेहविश, सदफ, सोनी, महक, जेवा, रिया, उमम, मोहम्मद इश्तियाक अंसारी, चांद हुसैन, निगहत परवीन आदि मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद साजिद अंसारी ने किया।
Author: Soron Live 24

