नवरात्र पर्वः चौथे दिन हुई मां कूष्मांडा की पूजा ब्रह्मुहूर्त से ही माता मंदिरों पर होने लगती है घंटों की शंखनाद

नवरात्र पर्वः चौथे दिन हुई मां कूष्मांडा की पूजा
ब्रह्मुहूर्त से ही माता मंदिरों पर होने लगती है घंटों की शंखनाद
धार्मिक अनुष्ठानांे का आयोजन कर पुण्य कमा रहे हैं लोग
कासगंज। नवरात्र पर्व के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की पूजा अर्चना हुई। शहर के प्रतिष्ठित माता मंदिरों पर दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की कतार लगीं रहीं। महिला, युवती एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने माता रानी का जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया। मां से मनौतियां मांगीं। सबसे अधिक भीड़  तरौरा स्थित प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर पर रही।
नवरात्र पर्व शुरू होते ही जनपद में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरूआत हो गई है। हर कोई माता रानी के स्वरूपों की पूजा अर्चना में लीन है। गांव देहातों में भी महिलाएं माता रानी का जलाभिषेक पूजन कर पुण्य कमा रही हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी सुबह से ही माता रानी के जयकारों की गूंज मंदिरों पर सुनाई देने लगती है। वैसे तो महिला श्रद्धालु अपने निकट स्थित मंदिरों पर पूजा करती हैं, लेकिन इन दिनों में प्रसिद्ध मां चामुंडा रानी के दरबार में वह पूजा अर्चना के लिए पन्हुच रही हैं। मंदिर पर भी भव्य सजावट की गई है। पूजा सामग्री की दूकानें सजी हुई हैं। रविवार को नवरात्र पर्व के चौथे दिन भी यहां माता रानी के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की पूजा अर्चना के लिए खासी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु पहुचे। दोपहर बाद तक श्रद्धालु कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *