सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गाजियाबाद एसएसपी संबोधित ज्ञापन सौंपा सीओ पटियाली को।
कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यति नरसिंहानंद पर कार्यवाई के लिए गाजियाबाद एसएसपी संबोधित एक ज्ञापन सीओ पटियाली को सौंपा है।
सीओ पटियाली को सौंपे ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया है कि गाजियाबाद के लोडिया नगर में 29 सितंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद ने धर्म विशेष के खिलाफ एक बेहद आपत्तिजनक भाषण दिया था। जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। और यति नरसिंहानंद ने पैगंबर हजरत मोहम्मद (पीबीयूएच) को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। जिसे मुस्लिम समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह टिप्पणी असहनीय है। और यति नरसिंहानंद के इस भाषण से समाज में विभाजन और नफरत फैलाने का एक प्रयास किया गया हैं जो भारतीय न्याय संहिता में कानूनी अपराध है। और सपा यति नरसिंहानंद के इस आपत्तिजनक भाषण का पुरजोर विरोध करती है। और यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग करते हैं। इस मामले लगी उनके खिलाफ सख्त और उचित कानूनी कार्यवाही की जाए। और यति नरसिंहानंद की इन बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों से समाज का सौहार्दपूर्ण माहौल प्रभावित हो सकता है।, इसलिए यति नरसिंहानंद पर एनएसए (रासुका) लगाई जाए। इस दौरान समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असहाब हुसैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य शादाब शेख, अल्ताफ शेख, अशरफ अली, राहत अहमद आदि सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटों , कैप्शन-सीओ पटियाली को ज्ञापन सौंपते सपा के पदाधिकारीगण।
Author: Soron Live 24

