भाकियू स्वराज ने सैंकड़ों किसानों के साथ सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
![]()
![]()
कासगंज जनपद में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान किसानों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेवाजी की,और स्वास्थय विभाग पर भ्रस्ट विभाग होने का आरोप लगाया और सीएमओ राजीव अग्रवाल को विभाग में सुधार करने के लिए आरोप लगाया,
आपको बतादे भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में आज सेंकड़ों किसान गाड़ियों और ट्रेक्टर के काफ़िले से कासगंज के सीएमओ कार्यालय पहुंचे। जंहा किसानों ने स्वास्थय विभाग पर भ्रष्ट विभाग होने का आरोप लगाया। और नारेवाजी के साथ सीएमओ को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के दौरान किसानों ने सीएमओ से जनपद में सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ किसान मजदूर को उपलब्ध कराने की मांग की। और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव कराया जाने जिससे डेंगू, मलेरिया अन्य संचारी रोगों पर अंकुश लग सके। और जिले में किसानों से ई० सी ०जी०, प्लास्टर व फिटनेश प्रमाण पत्र के नाम पर की जा रही धन की लूट पर रोक लगाये जाने हेतु दीवार पर सरकार द्वारा निर्धारित फीस लिखवाया जाने सहित अन्य मांगे सीएमओ के सामने रखी। और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधन की मांग की। साथ ही जिले में झोलाछाप चिकित्सकों पर रोक लगाने की मांग शामिल थी।
Author: Soron Live 24


