बागपत:लवकुश रामलीला बड़ौत ने निकाली राम बारात

लवकुश रामलीला बड़ौत ने निकाली राम बारात

बड़ौत नगर के विभिन्न रास्तों पर हुआ राम बारात का भव्य स्वागत

–राम बारात में बड़ौत क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी श्री लवकुश रामलीला कमेटी बड़ौत द्वारा बड़ौत नगर में भगवान श्री राम की भव्य बारात को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। राम बारात में क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज बिश्नोई और रामलीला के पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम जी और लक्ष्मण जी की आरती उतारकर राम बारात का शुभारम्भ किया। राम बारात शिव पंचमुखी मंदिर, पट्टी मेहर, दिल्ली बस स्टैंण्ड़ से शुरू होकर रामलीला स्थल सी फील्ड़ पर सम्पन्न हुई। जगह-जगह नगरवासियों ने भगवान श्री राम की आरती उतारी। श्री लवकुश रामलीला बड़ौत के पदाधिकारियों द्वारा राम बारात का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने श्री राम जी की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। राम बारात में एक से बढ़कर एक झॉंकिया और मशहूर बैंड़ ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम बारात में आये बाराती ढोल-नगाड़ो पर जमकर झूमें। श्री लवकुश रामलीला कमेटी बड़ौत की ओर से अध्यक्ष डाक्टर मनोज बिश्नोई ने रामबारात में आने वाले बारातियों का आभार व्यक्त किया किया। इस अवसर पर आलोक शर्मा, केडी शर्मा, आचार्य पुष्पेन्द्र उर्फ फोनू शर्मा, आचार्य सोनू आलम्बायन, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, दीपांशु वर्मा, सचिन गुप्ता, दीपक वर्मा, पंडित पवन शास्त्री, पंडित दीपांशु शर्मा, घनश्याम शर्मा, आकाश बंसल सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *