
कासगंज। कस्बा बिलराम के गांव सेवर में नव निर्मित मन्दिर में सेवाभारती के तत्वाधान में नवरात्रि के उपलक्ष्य में नौ देवीय यज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ विभाग प्रचारक एटा विभाग कुलदीप, राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं कासगंज प्रभारी रेणु गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, विभाग उपाध्यक्ष सेवाभारती डॉ पंकज वाष्र्णेय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर एवं देव प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम संयोजक प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि कार्यक्रम का समापन कन्या पूजन एवं भंडारे के साथ होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान डोरी लाल प्रताप सिंह एवं मुकेश राजपूत द्वारा सभी अतिथियों का पट्टिका पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत किया। विभाग प्रचारक कुलदीप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड़ ने सभी मातृ शक्ति से स्वयं की शक्ति को समझने का आह्वान किया था और बताया कि नवदुर्गा के नौ रूप नारी शक्ति के विभिन्न आयामों को दर्शाते हैं। विभाग उपाध्यक्ष सेवाभारती डॉ पंकज वाष्र्णेय ने संबोधित करते हुए कहा कि भागवत में केवल प्रभु कृष्ण के नटखट रूप एवं रसिया या मनमोहक रूप का ही केवल व्याख्यान न हो अपितु जन जन के नायक योगेश्वर श्री कृष्ण द्वारा प्रदत्त ज्ञान भगवत गीता से सभी नवयुवकों को अवगत कराया जाये, जिससे वे सनातन धर्म के वैज्ञानिक दृष्टीकोण को समझ सकें। ग्रामीणों को जिला सहप्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद डॉ भारती वाष्र्णेय एवं सेवाभारती से मातृ मण्डल सदस्य बॉबी शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान विभाग प्रचारक आरएसएस कुलदीप, महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, विभाग उपाध्यक्ष सेवाभारती डॉ पंकज वाष्र्णेय, लक्ष्य जिलाध्यक्ष देवव्रत आचार्य, जिला सहप्रमुख ंएवीबीपी डॉ भारती वाष्र्णेय, ग्राम प्रधान डोरी लाल, डॉ गिरीश भारत, मानवेंद्र सिंह यादव, प्रताप सिंह, मुकेश राजपूत, डॉ विनोद ,रतन सिंह पुंडरी, सुधीर, अर्जुन, जितेंद्र, वेदारी सिंह, शिवराज सिंह, योगेंद्र सिंह, राधा देवी, आशा, रेशमदेवी, अंजली राजपूत, गरिमा, दौजा देवी, सरस्वती, डॉ विजय सिंह, चंद्रपाल, रामसिंह, कैलाश, शैलेंद्र, भारत सिंह डीलर, डॉ विनोद, मास्टर रामनिवास, डॉ रमेश आदि सेवा भारती कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो , कैप्शन-भागवत कथा के आयोजन पर नव निर्मित मंदिर पर मौजूद सेवाभारती के पदाधिकारीगण।
Author: Soron Live 24

