समाजवादी पार्टी ने सिढ़पुरा नगर कार्यालय पर मनाया 32 वां स्थापना दिवस

समाजवादी पार्टी ने सिढ़पुरा नगर कार्यालय पर मनाया 32 वां स्थापना दिवस
कासगंज:समाजवादी पार्टी ने आज 4 अक्टूबर 2024 को डां वाहिद अली के कैंप कार्यालय सिढ़पुरा पर समाजवादी पार्टी का 32 वां स्थापना दिवस जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव की अध्यक्षता में मनाया गया । इस अवसर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लडडू खिला कर बधाई दी ।
स्थापना दिवस बैठक को संबोधित करते हुऐ जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना परम श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेता जी ने 4 अक्टूबर 1992 को की थी । श्रद्धेय नेता जी ने जीवन पर्यन्त तक गरीब, असहाय, कमजोर, किसान, नौजवान, जवान, छात्रों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दलित, पिछडो़ के लिए संघर्ष करते रहे । और इन सभी लोगों को उनका हक दिलाने की लडा़ई लड़ते रहे । परम श्रद्धेय आदरणीय मुलायम सिंह यादव नेता जी उत्तर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री, 1 देश के रक्षा मंत्री, 8 बार विधानसभा सदस्य और 7 बार लोकसभा सदस्य रहे थे ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव, नगर अध्यक्ष डां वाहिद अली, हैदर अली, रियाज सैफी, मौ आरिफ, हारुन रजा, शहबाज हुसैन उर्फ भूरे भाई, सौरभ शाक्य, असलम सभासद, नाजिम बरकाती, यूसुफ अली, गुड्डन टिंकू, डां अवनीश यादव, प्रवीन राठौर, निवाजी शाह, धर्मेंद्र यादव, अख्तियार, मुफीद अहमद, दिलदार मिंया, मौ शरीफ कुरैशी, शोहेब सैफी, इंदाज अली, विपिन कुमार गुप्ता, साविर अली, अली दराज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *