
फोटो : अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय किसान संघ कासगंज के पदाधिकारीगण।
कासगंज। भारतीय किसान संघ कासगंज ने सीएम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कासगंज को सौंपा है। अतिरिक्त एसडीएम प्रदीप कुमार विमल को सौंपे ज्ञापन में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया है कि बीते दिनों पूर्व जनपद कासगंज में असमय भारी वर्षा होने से खेतों में जल भराव होने से किसानों की पकी हुई फसल पूर्णतः नष्ट हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान है। ऐसी स्थिति में किसान के पास खेतों में से जल निकासी/फसल बुआई के लिये कोई पर्याप्त साधन नहीं हैं और किसानों को फसल बुआई के लिये डीएपी. खाद भी पर्यास मात्रा में उपलब्ध नहीं है। किसानों को डीएपी खाद की पूर्ति तय मूल्य 1350 रुपये से अधिक मूल्य 1500 से 1800 रुपये अदा करना पड़ रहा है जोकि न्यायोचित नहीं है। भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि निष्पक्ष/निस्वार्थ रूप से प्रत्येक किसान की क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे कराकर शीघ्रता से मुआवजा राशि दिलाने व जलमग्न खेतों से पानी निकलवाने और खेतों के समीप बने नाले व नाली की सफाई व्यवस्था करायी जाये। प्रतिवर्ष हो रही डीएपी खाद की काला बाजारी की पूर्ण रोकथाम कराते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाये। सिचाई हेतु नहरों/बम्बो की सफाई कराकर टेल तक पानी पंहुचाने की पूर्ण व्यवस्था करायी जाये। गन्ना किसानों की बकाया गन्ना राशि का भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र कराने की व्यवस्था करायी जाये। बाजरा/मक्का/धान के क्रय केन्द्रों पर खरीद हेतु क्रय करने की प्रणाली को पार्दशी बनाकर किसानों की फसल क्रय करने हेतु एसएमएस द्वारा सूचित किया जाये। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र, जिला अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, जिला मंत्री सुखवीर सिंह पुण्ढीर एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सुमित पुंढीर, सुधीर कुमार सिंह, किशोर शर्मा, मुकुट चैहान, हीरालाल वर्मा, धर्मेंद्र मौर्य, राघवेन्द्र सिंह पुण्ढीर, लटूरी सिंह, मटरू ठाकुर, गौरव ठाकुर, अजय पाल सिंह यादव, अभिनेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह चैहान, नेत्रपाल सिंह, योगेंद्र ठाकुर, ऋतिक ठाकुर, विकास गोला, आकाश कुमार, श्याम गुरहार, प्रवेश यादव, प्रमोद यादव, कृष्णवीर सिंह, संतोष कुमार, उदयवीर सिंह बघेल, गिरेंद्र पाल सिंह, विपिन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो : अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय किसान संघ कासगंज के पदाधिकारीगण।
Author: Soron Live 24

