कासगंज पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, व्यापारियों के साथ की बैठक।

कासगंज पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, व्यापारियों के साथ की बैठक।
कासगंज। जनपद कासगंज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे, जंहा उन्होंने कासगंज पहुंचकर जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल के आवास पर जिला सराफा एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में धर्मपाल सिंह का कासगंज पहुंचने पर व्यापारी समुदाय ने पुष्पवर्षा कर और माल्यार्पण करके स्वागत किया।
बैठक में जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने सराफा व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मंत्रीजी के समक्ष रखा। साथ ही, व्यापारियों के लिए निजी सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने की मांग भी की। मंत्री धर्मपाल सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि यदि व्यापारियों को व्यापार में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो वे उसे लिखित रूप में प्रस्तुत करें। वह समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उनका समाधान करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। वहीं बैठक में मौजूद विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने भी इस अवसर पर कहा कि योगी सरकार व्यापारियों की सुरक्षा और उनके हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि मानती है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर है। बैठक में जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, राजवीर सिंह, प्रदीप सीए,  मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *