अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांग समिति ने अलीगढ़ मंडल आयुक्त को दिया ज्ञापन

कासगंज ब्यूरो
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में जिला अधिकारी को एक ज्ञापन दिया था जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर मांग की गई थी मांग पूरी ला होने पर दिव्यांग समिति के कार्यकर्ताओं ने 20 सितंबर से आंदोलन के शुरुआत की चेतावनी ज्ञापन के माध्यम से दी थी 19 सितंबर को एसडीएम और सी0ओ0 के नेतृत्व में दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय और दिव्यांग समिति के पदाधिकारी के बीच सामंजस्य बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मांगों को पूर्ण करने का 30 सितंबर तक का आश्वासन दिया गया लेकिन विभिन्न मांगों पर कार्रवाई अमल में ना ले जाने से आक्रोशित दिव्यांग समिति के कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को अलीगढ़ पहुंचकर मंडल आयुक्त कार्यालय में अलीगढ़ मंडल आयुक्त चैत्रा बी को मुख्यमंत्री को संबोधित एक लिखित ज्ञापन दिया ज्ञापन में कई बिंदुओं पर मांग की गई वही मांग पूर्ण न होने पर दिव्यांग समिति ने 17 अक्टूबर से मुंडन संस्कार आमरण अनशन चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किए जाने का ज्ञापन में हवाला दिया है।।
ज्ञापन देने वालों विनोद कुमार,ज्ञान देवी,राजीव कुमार , धर्म पाल, अजय कुमार,धैर्य धर दुवे आदि लोग उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

