सेवा पखवाड़ा :निबंध, कला-पेंटिंग,आदि प्रतियोगिताओं के विजेता किए गए सम्मानित

सेवा पखवाड़ा :निबंध, कला-पेंटिंग, संवाद-सम्भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेता किए गए सम्मानित

– श्री गणेश इण्टर कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया सम्मान समारोह
– निबंध, कला-पेंटिंग, संवाद-सम्भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित
कासगंज। श्री गणेश इण्टर कॉलेज के भव्य सभागार में सेवा पखवाड़ा विकसित भारत – 2047 के अवसर पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओ के विेजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें निबंध, कला-पेंटिंग, संवाद-सम्भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री रजनीकांत माहेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊचाईयों को स्पर्श कर रहा है। हमारा देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया के चार देशों में गिनती करा चुका है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। भारत में विश्वव्यापी अवसंरचनाओं का निर्माण हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्या श्री गणेश इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान पर सुमन राजकीय हाई स्कूल भिटोना, तृतीय स्थान पर दीक्षा श्री गणेश इंटर कॉलेज रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी बीएवी इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान अनुष्का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान लकी सक्सेना ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जानवी श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज, द्वितीय स्थान मेहविश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज, तृतीय स्थान मुस्कान संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज सोरों कासगंज ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन राजकुमार बघेल ने किया। इस दौरान समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयन्त कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य हरि प्रकाश नरायाण, प्रधानाचार्य आलोक दुबे, संदीप चौहान, संजीव वार्ष्णेय, बी लाल, ग्याचरण, अनुज गुप्ता आदि शिक्षक और शिक्षका मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *