प्रधानमंत्री मुद्रा लोन पास कराने के नाम पर लिए दस-दस हजार



प्रधानमंत्री मुद्रा लोन पास कराने के नाम पर लिए दस-दस हजार

-दर्जन भर उपभोक्ताओं ने जिला उद्योग कार्यालय पर किया प्रदर्शन

-जिला उपायुक्त के जवाब से उपभोक्ताओं में पनपा आक्रोश

 

 

कासगंज:पांच लाख हजार से लेकर दस लाख रुपये तक बिना गांरटी लोन प्राप्त करने की लालच में कहीं आप भी जालसाजों के शिकार न हो जाएं, क्योंकि जिले की उद्योग केंद्र कार्यालय में ही बैठा एक गिरोह सक्रिय है।प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। जिला उद्योग कार्यालय में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन पास कराने के नाम पत्र उपभोक्ताओं से दस दस हजार रुपये लिए जा रहे हैं। रुपए देने के बाद उपभोक्ताओं की लोन पास नहीं हो रही है। शनिवार को उपभोक्ताओं ने जिला उद्योग कार्यालय पर प्रदर्शन किया और रिश्वत के तौर पर दी गई धनराशि को वापस करने की मांग की। जिला उपायुक्त अधिकारी लोगों को गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। जिससे लोगों में ओर खासा आक्रोश है।

जिला उद्योग कार्यालय पर ठगी के शिकार पहुंचे लोग फिरोज, शाहिद, अतुल, सुमित,नीलम, मिथलेश, धीरज, पप्पू , नाजिम, पुष्पा, सहरोज सहित अन्य लोगों ने बताया कि जहां प्रधानमंत्री रोजगार खोलने के लिए मुद्रा लोन दे रहे हैं, वहीं उपभोक्ताओं को लोन के नाम पर ठगा जा रहा है। कम्प्यूटर से स्क्रीन शार्ट लेकर उपभोक्ताओं के पास भेज कर कहां जाता है, तुम्हारी लोन पास हो गई। दस दस हजार रुपए दो। उपभोक्ताओ ने कार्यालय में बैठे विनय बाबू को दस दस हजार रुपए भी दे दिए, लेकिन उनका काम नहीं हुआ। वह लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। फिरोज ने बताया का जिला उपायुक्त चंद्रभान सिंह से पैसा वापस करने की बात कहीं तो उन्होंने गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहाकि कार्यालय पर प्रदर्शन न करों, विनय राघव के घर जाकर पैसों मांगों।

कार्यालय में तैनात हैं विनय राघव

जिला उद्योग कार्यालय में तैनात विनय राघव बाबा पर यह ही पैसे लेकर काम कराने का मामला समाने नहीं आया है। पूर्व में भी मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन कार्यालय में बैठे अधिकारी बाबू के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते, जिससे साफ जाहिर होता लोन के नाम पर लिए जाने पैसों में सबका बंदरबांट होता है। सबकी हिस्सेदारी पहुंचती है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *