तीर्थ नगरी में जल्द हो कन्या महाविद्यालय की स्थापना – भूपेश शर्मा

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने उठाई मांग
यूपी कासगंज के आदि तीर्थ सोरों जी सूकर क्षेत्र जनपद कासगंज में राजकीय कन्या महाविद्यालय के अभाव के कारण स्थानीय एवं निकटवर्ती ग्रामीणांचल की कन्याएं उच्च शिक्षा से वंचित रहती है जो वेहद ही दुखद व निराशाजनक है ।आम जनमानस की इस गंभीर समस्या को हमने जमीनी स्तर पर समझा है और इस गंभीर समस्या को आज हम अपने संघ के माध्यम से तीर्थ नगरी सोरों जनपद कासगंज के लिए राज्य सरकार से कन्या महाविद्यालय बनाये जाने की मांग करते हैं। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से अशोक पांडे, उमेश पाठक, कपिल पंडित, श्याम दीक्षित, सीताराम तिवारी, रोहित तिवारी, सचिन उपाध्याय आदि।।
Author: Soron Live 24

