कासगंज:ऑपरेशन जागृति के तहत छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।

ऑपरेशन जागृति के तहत छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।

(फोटो कैप्शन – कन्या माध्यमिक विद्यालय सुदामा पुरी में छात्राओं को जागरूक करते एएसपी कासगंज)

कासगंज। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा समाज में महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं जागृति के उद्देश्य से वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु जोन स्तर पर अभियान ऑपरेशन जागृति, मिशन शक्ति, एण्टी रोमियों व महिला बीट भ्रमण का संयुक्त रूप से वृहद अभियान संचालित किया जा है। इसी क्रम में पुलिस अधिक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों अभियान के प्रोग्राम आयोजित किया जा रहे है। इसी अभियान के क्रम में थाना कासगंज क्षेत्र के द्रोपती देवी जाजू इन्टर कालेज, थाना सोरों क्षेत्र के बलदेव बिहारी इन्टर कालेज नगला खंजी व तौनकपुर चुंगी, थाना ढोलना क्षेत्र के लटूरी सिंह बोहरे इन्टर कालेज व ग्राम अथैया, थाना सहावर क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला कस्बा मोहनपुर व नगर पालिका मोहनपुर, थाना अमांपुर क्षेत्र के वैकुण्ठी देवी कालेज कस्बा अमांपुर, ग्राम पंचायत रानामऊ व ग्राम चीतरा, थाना सुन्नगढी क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय ग्राम गनेशपुर व ग्राम किलौनी, थाना पटियाली क्षेत्र के लोटस वेली विद्यालय, थाना सिढपुरा क्षेत्र के भारतीय जनता इन्टर कालेज मगथरा, थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के चन्द्रवती थानसिंह इण्टर कालेज कादरगंज, ग्राम म्याऊ व ग्राम कादरगंज, थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय व समसपुर में “महिला सुरक्षा अभियान” के कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं, युवतियों, बालिकाओं, अभिभावकों में वैचारिक, व्यावहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ रिलेशनसिप एवं साइबर हिंसा से सम्बन्धित बिन्दुओं कों इंगित करते हुए विस्तार से उनकी जानकारी दी। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सतर्कता से उपयोग करने व साइबर हिंसा एवं किसी अपराध का बोध होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन पर बिना संकोच किये शिकायत कर पुलिस सहायता प्राप्त करने एवं संचालित हेल्पलाइन 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 का समुचित आवश्यक उपयोग किये जाने के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही महिलाओं के लिए बनाये गये कानूनी प्रावधानों को भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती व क्षेत्राधिकारी पटियाली राजकुमार पाण्डे द्वारा कन्या माध्यमिक विद्यालय सुदामापुरी गंजडुंडवारा में उपस्थित रहकर एवं जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में अभियान को टीम एंटी रोमियो महिला बीट कर्मी एवं मिशन शक्ति सहित महिला सुरक्षा से सम्बन्धित अभियान के उद्देश्यों से महिला/ बालिकाओं/युवक/युवतियों/अभिभावकों को जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही ग्राम समाज एवं आसपड़ोस में अन्य लोगों को भी जागृत किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
———–

मिशन शाक्ति के तहत छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
अमांपुर। कस्बा अमांपुर के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन विद्यालय में मिशन शाक्ति अभियान के तहत गोष्ठी की गई, छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया गया। साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें समझाया कि कोई शरारती तत्व किसी प्रकार की कमेंट करता हैं या गन्दी भाषा का प्रयोग करता है तो हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1930, 1098 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंचल सिरोही, कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल सिंह, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, सोनम गौतम, नेहा कुमारी, मीनू कुमारी आदि मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *