ब्लॉक संसाधन केंद्र की कार्यालय सहायक का हुआ निलंबन

फर्जी लेटर से अधिकारियों को किया था भ्रमित
कासगंज:अमांपुर। पहले से ही विवादों में चल रही ब्लॉक संसाधन केंद्र की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं कार्यालय सहायक प्रीति का आखिरकार निलंबन हो ही गया, प्रीति पर विभागीय अधिकारियों को फर्जी लेटर के सहारे अपने निजी लाभ के लिए भ्रमित किया गया था उक्त पत्र की जांच पड़ताल की गई जिसमें वह कूट रचित एवं फर्जी पाया गया उक्त फर्जी पत्र को विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लिया गया तथा उक्त के संदर्भ में स्पष्टीकरण मांगा गया प्रीति का स्पष्टीकरण संदिग्ध मानते हुए उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गई जिससे प्रीति विवादों में फंसती चली गई अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा उनको निलंबित कर दिया गया है।
Author: Soron Live 24

