सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

कासगंज: न्योली, में अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय संचालक एवम भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके पश्चात सभी शिक्षकों एवम छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मनोज चौहान ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवम अंत्योदय के प्रणेता थे जिन्होंने दरिद्र नारायण की संकल्पना समाज को दी।हमें ऐसे महापुर्षो के जीवन से सर्व समाज को साथ लेकर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छात्र छात्राओं से महापुरुषों की जीवनी पढ़कर उनसे प्रेरणा प्राप्त करने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास शर्मा, विशाल सोलंकी, विकास मौर्य, कौशल राजपूत, वैभव भारद्वाज,शनि मौर्य, गरिमा मौर्य, शालिनी साहू, मुस्कान चौधरी, अनुपम परमार, अमर सिंह, रोहित, ममता राजपूत, प्राची मौर्य, सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *