अटेवा 26 सितंबर को निकलेगा एन पी एस / यू पी एस के खिलाफ आक्रोश मार्च* *जनपद कासगंज* अटेवा / एन एम ओ पी एस कासगंज की बैठक रेलवे के मनोरंजन गृह में हुई जिसमें जनपद के अधिकतर संगठन शामिल हुए पेंशन बहाली की एक सूत्रीय मांग को लेकर अटेवा जनांदोलन पूरे देश में चला रहा।अब यह लड़ाई किसी एक संगठन की नही बल्कि हर विभाग कर्मचारी के भविष्य और हक की लड़ाई हो गयी है।इसी को लेकर 26 सितंबर को 2:30 बजे प्रभु पार्क कासगंज से जिलाधिकारी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ ,राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ ,महिला शिक्षक संघ, टी एस टी, सफाई कर्मचारी संघ ,पी डब्लू डी ,ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी संघ, विशिष्ट बी टी सी संघ, रेलवे माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, एवं अन्य संघो के पदाधिकारी शामिल हुए।जिलाध्यक्ष अटेवा योगेश यादव ने जनपद के सभी संगठनों से आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। प्रदेश सँयुक्त मंत्री राधा प्यारी रावत ने कहा जब तक सभी शिक्षक कमर्चारियों को पेंशन बहाल न हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में आर डी यादव , रवि शंकर, श्रवण कुशवाहा, के डी त्रिपाठी, मनोज कुमार,दिलीप यादव , मुंनेश राजपूत, सत्य नारायण,अमित यादव,मलिखान सिंह पाल ,सौरव विहान, जितेंद्र पाल, गौरव माथुर ,अमित राय, सरिता शर्मा सुमन कुरील हेमलता सरिता, विनीता यादव, प्रमोद उमेश, रामपाल शास्त्री,नीरज रोहिला उमेश दीक्षित जरनैल सिंह राकेश बघेल, राजीवीर सिंह ,गजेंद्र यादव ,शरद माहेश्वरी,सजंय कुमार, सोमेंद्र बाबू,अरुण, बिजेंद्र सिंह ,ललित कुमार, श्याम विहारी,राजबहादुर, विशाल वर्मा प्रदीप कुमार, एवं अन्य साथी मीटिंग में उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

