शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, कीमती मोबाइल एवं अन्य सामान जलकर हुआ राख

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, कीमती मोबाइल एवं अन्य सामान जलकर हुआ राख

मोहनपुरा (कासगंज)

(जल कर खाक हुआ दुकान का सामान)

जनपद के कस्बा मोहनपुरा में शनिवार की देर शाम एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, बताया जाता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी।
दरअसल हाथरस जनपद के गांव विरावर निवासी पवन कुमार पुंढीर पुत्र नेम सिंह की कस्बा मोहनपुरा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रोजाना की भांति शनिवार शाम को करीब 7 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। कुछ समय बाद दुकान से तेज काला धुआं निकलने लगा। प्रत्यक्ष दर्शियों ने तत्काल दुकान स्वामी को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना पाकर पवन उल्टे पांव वापस दुकान को दौड़ा। दुकान पर आकर उसके होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में दुकान का ताला खोलकर देखा तो अंदर का सामान एवं काउंटर धू धू कर जल रहा था। आस पड़ोस के दुकानदार दुष्यंत कुमार, रवि कुशवाह, मनीष कुशवाह आदि भी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने पानी की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। दुकान स्वामी पवन ने बताया कि कई कंपनियों के 25- 30 मोबाइल फोल्डर एवं रिपेयरिंग को आए करीब 20 मोबाइल आग में स्वाहा हो गए। इसके अतिरिक्त हॉट एयरगन, वायरिंग, पंखा एवं अन्य कई मंहगे उपकरण के साथ लकड़ी से बने दुकान के काउंटर भी जल गए। कुल नुकसान का आंकलन करीब 2 लाख से अधिक है। नुकसान के कारण दुकान कर्मी काफी निराश हुआ है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *