तेज रफ्तार प्राइवेट बस एक बच्चा सहित तीनों को रौंदा

जिला अस्पताल ले जाते समय बच्चे की हुई रास्ते में मौत
कासगंज/सचिन उपाध्याय ।
कासगंज में तेज रफ्तार बस का कहर देखने को मिला तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक बच्चा और महिला सहित तीन को रौंदा दिया जिसमें 3 साल के बच्चे की मौत हो गई।। मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र का है मथुरा बरेली हाईवे कासगंज गेट वराह मूर्ति चौराहे पर कासगंज की ओर से आ रही प्राइवेट बस up 87 T 3528 ने वराह मूर्ति चौराहे पर खड़े कासगंज जाने के बस का इंतजार कर बुआ भतीजे में टक्कर मारी उसके बाद आगे एक अधेड़ युवक में टक्कर मारी जिससे तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को में सोरों सीएचसी पर भर्ती कराया। जिसमें घायल विजय सिंह पुत्र सियाराम उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम दतालना थाना सोरों एवं घायल आशा पत्नी रईस उम्र 35निवासी बदरिया सोरों एवं घायल राजा अहमद पुत्र बाहर उम्र तीन वर्ष निवासी बदरिया सोरों को सोरों सीएचसी से घायल बच्चा राजा एवं घायल विजय सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां जिला अस्पताल पहुंचते पहुंचते बच्चा राजा अहमद की मौत हो गई। बच्चे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने मौके से प्राइवेट बस को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया वही ड्राइवर मौके से फरार हो गया।।पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।।
Author: Soron Live 24

