कासगंज जिले में भेड़ियों का आतंक,
बाजार करके वापस जा रहे पिता पुत्र पर भेड़िये ने किया हमला
चिकित्सकों ने पिता को किया रैफर, पुत्र का जिला अस्पताल से उपचार जारी।
कासगंज। जनपद बहराइच के बाद अब जनपद कासगंज में भेड़ियों का आतंक देखने को मिल रहा है, और यह जंगली भेड़िये लोगों पर हमला करके उन्हे अपना शिकार बना रहे है, मंगलवार को जिले की कोतवाली सोरों क्षेत्र में जंगली भेड़िये ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे भेड़िये के हमले में पिता पुत्र घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने पिता को हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
बताया जाता है कि सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव बसंत नगर निवासी महेन्द्र पुत्र नन्नू अपने 18 वर्षीय पुत्र एसपी के साथ मंगलवार की सुबह सोरों से बाजार करने गया था। जब वह अपने घर वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में बसंत नगर के समीप भेड़िये ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भेडिये से पिता पुत्र को बचाया, लेकिन तब तक पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा से चिकित्सकों ने पिता महेन्द्र की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं इस भेड़िये के हमले से गाँव के लोग अब दहशत में आ गए है। और जिल प्रशासन से भेड़ियों को पकड़ने की मांग कर रहे है। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर देवेन्द्र यादव ने बताया की पिता पुत्र जानवर के हमले से घायल होकर अस्पताल में आये थे। पिता की हालत गंभीर थी। उन्हे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। और बेटे का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
Author: Soron Live 24

