तोते के मालिक का ऐलान,मिट्ठू को ढूंढने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम, लगे पोस्टर

तोते के मालिक का ऐलान,मिट्ठू को ढूंढने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम, लगे पोस्टर

(गायब तोता के लगे पोस्टर)

अयोध्या।आमतौर पर किसी व्यक्ति के गायब होने पर उसे खोजने में मदद के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने किसी तोता के गायब होने पर पोस्टर को लगते हुए देखा है।वैसे तो दुनिया में लोग प्रकृति के साथ-सा पशु पक्षियों से भी प्रेम करते हैं,लेकिन कहीं-कहीं लोगों की अपने पालतू पशु पक्षियों से इतना प्रेम हो जाता है कि वह उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं।उत्तर प्रदेश के अयोध्या से ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है।जहां तोते के गायब होने पर न सिर्फ गलियों में पोस्टर लगाए गए हैं, बल्कि उसे खोजने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।तोते के गायब होने के कारण शैलेश कुमार ने इनाम रखा है। शैलेश कुमार ने तोते को बचपन से ही पाला था।तोता उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह था।अब तोते के लापता होने से वो काफी परेशान हैं। शैलेश कुमार ने पोस्टर में नंबर भी दे रखा है, ताकि कोई भी उनके तोता को देखे तो उसकी सूचना उन तक आसानी से पहुंच जाए।अयोध्या की नील बिहार कॉलोनी में रहने वाले शैलेश कुमार को लेकर रामनगरी अयोध्या में चर्चा‌ हो रही हैं।दरअसल शैलेश कुमार ने एक तोते को पाला था।मिट्ठू तोता परिवार की तरह था कुछ दिन पहले ही से शैलेश कुमार के घर में रहने वाला तोता अब लापता हो गया।अब शैलेश कुमार का पूरा परिवार मिट्ठू को ढूंढने में लगा है। शैलेश कुमार ने मिट्ठू को पकड़कर लाने वाले को दस हजार इनाम देने का इश्तिहार भी छपवा दिया है।शैलेश कुमार ने मिट्ठू की फोटो भी पोस्टर में छपवाया है।पोस्टर में मिट्ठू की पहचान बताई गई है।पोस्टर में लिखा है कि मिट्ठू की गर्दन पर कंठ का निशान है और इस पोस्टर को शहर की दीवारों पर चिपकाया गया है।ठीक उसी तरह कैसे किसी व्यक्ति के गायब होने पर उसकी फोटो उसके निशान के साथ-साथ पता बताने के लिए बकायदा कई मोबाइल नंबर भी लिखा जाता है। शैलेश कुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनका मिट्ठू जल्द से जल्द उन्हें मिल जाए।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *