कासगंज:
पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई तथा व्यापारियो की समस्ययाओ को सुना गया, पुलिस स्तर से अपेक्षित समस्याओं के निदान हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।
शनिवार को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के व्यापार मण्डल के सदस्य सर्राफा व्यवसाय, पेट्रोल पम्प संचालक एवं व्यापारिक संगठनो से जुडे लोगो की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित राजेश भारती अपर पुलिस अधीक्षक, विजय कुमार राना क्षेत्राधिकारी नगर, राजकुमार पाण्डे क्षेत्राधिकारी पटियाली, शाहिदा नसरीन क्षेत्राधिकारी सहावर मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए तथा उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त एसपी द्वारा सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी । व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है मगर इसके अतिरिक्त व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता से रात्रि व दिन में बाजार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षेत्रो में पुलिस पेट्रोलिंग की सघंन व्यवस्था किये जाने एवं व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, प्रतिष्ठानो पर रात्रि मे प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड/चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान भारी मात्रा मे कैश के आवागमन पर पुलिस सहयोग प्रदान किये जाने हेतु आस्वस्त किया गया, किसी व्यापारी बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा व सूचना होने पर पुलिस को सूचना देने एवं पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया । उपस्थित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साइबर फ्रॉड/आनलाइन ठगी के अपराधो से बचाव हेतु भी सतर्कता बरतने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।
Author: Soron Live 24

