विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
सबमर्सिबल के स्टार्टर में आ रहे विद्युत करंट की चपेट में आया युवक
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सबमर्सिबल के स्टाटर में आ रहे विद्युत करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई। वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं युवक की मौत की खबर सुन उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भट्टा निवासी अनार सिंह पुत्र बृजपाल सिंह ( जो कि कासगंज पुलिस लाइन में होमगार्ड के पद पर तैनात है ) मंगलवार की सुबह अपने खेत में धान की फसल में पानी लगाने ट्यूबवेल पर गए थे। जैसे ही अनार सिंह ने सबमर्सिबल स्टार्ट करने के स्टार्टर का बटन दबाया, तभी स्टाटर में दौड़ रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों व परिजनों द्वारा घायल अनार सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अनार सिंह को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत की खबर सुन उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Author: Soron Live 24

