भारतीय हलधर किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं से भरा ज्ञापन डीएम को सौंपा।
कासगंज। भारतीय हलधर किसान यूनियन कासगंज के पदाधिकारियों ने जनपद में किसानों की मूल भूत समस्याओं को बिन्दुवार अवगत कराने हेतु व उनका निराकरण करन के संबध में सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भारतीय हलधर किसान यूनियन ने बताया है कि जनपद कासगंज के सोरों ब्लाॅक के गढी पंचगाई व कासगंज ब्लाक के नगला अग्मा में नालियां टूटी होने के कारण नालियों को गंदा पानी सड़क पर वहता है, जिससे गांव की सडकों पर कीचड रहती है। वहीं गंदा पानी सडक पर बहने से गांव में पढ़ने वाले बच्चे उसी गन्दे पानी में होकर गुजना पडता है, साथ ही गांव मे बीमारियां हो रही है, गांव की नालियां सही कराया जाये। वहीं बताया कि जिले में सरकार द्वारा हजारा नहर पक्की कराई गई है, लेकिन उसमें ठेकेदार द्वारा कोई भी ऐसी व्यवस्था नहीं की गई कि जिसमे अगर कोई पशु गिर जाये तो निकल सके, नहरों में ऐसी व्यवस्था की जाये कि पानी पीते समय गिरा पशु निकल सके। जिले में बिजली विभाग द्वारा गरीब किसानों का अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है। मीटर लगवाये जाने के नाम पर अवैध वसूली विजली विभाग द्वारा की जा रही है और बिजली के मीटरों में बिल के नाम पर गरीब किसानों को परेशान किया जाता है, ऐसे अधिकारियों को पर कार्यवाही की जाये। जनपद कासगंज की गौशालाओं में जो गायों की दुर्गती हो रही है, ऐसी गौशालाओं के संचालकों पर कार्यवाही की जानी चाहिये। जनपद में आवारा गौवंश किसानों की फसल को चैपट कर रहे है। उन्हें प्रधानों और सचिवों की मदद से पकडवाकर गौशाला में भिजवाया जाये। कहा कि जिले में नकली दवायां व बीज व खाद बेचे जा रहे है उन पर रोक लगानी चाहिये जैसी मांग रही। उन्होने ज्ञापन में दी गई समस्याओं पर विचार करके उन्हें सज्ञांन लेने की मांग की है। इस मौके पर मजदूर मोर्चा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल राजपूत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीपाल यादव, प्रदेश संगठन मंत्री बालकिशन वर्मा, राष्ट्रीय सचिव पिंकी पाल, मंडल अध्यक्ष अवनीश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अमित कुमार सिंह, जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर, जिला सचिव जीतू मौर्य एवं कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे
Author: Soron Live 24

