आदमखोर होते जानवर बच्चों पर कर रहे हमला


उत्तर प्रदेश में बहराइच, बाराबंकी, लखीमपुर के बाद सुल्तानपुर में जंगली जानवर ने दुधमुंही बच्ची को अपना शिकार बना लिया। सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा कोड़रिया गांव में मोनू की पत्नी अनवरी और दो माह की बच्ची काजल चारपाई पर सो रहीं थीं। दुधमुंही बच्ची को आधी रात को मां की चारपाई से सियार घसीट ले गया। चिल्लाने की आवाज पर माता-पिता दौड़े तो सियार बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Author: Soron Live 24

