डीएम ने अभियोजन व कानून व्यवस्था संबंधी बैठक कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था का सख्त पालन हो सुनिश्चित-
अपराधियों को सजा दिलाने हेतु न्यायालय में मुकदमों की पैरवी करने के लिए डीएम ने अभियोजन अधिकारियों को दिए निर्देश।
कासगंज : जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों व कानून व्यवस्था से संबंधित बैठक संपन्न हुई। अभियोजन कार्यों से जुड़े मामलों की जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियोजन सहित अन्य सभी संबंधित अभियोजन पदाधिकारी को अभियोजक को संबंधित मामलों के निष्पादन में तीव्र प्रगति लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा की पीड़ितों को न्याय दिलाना सभी की जिम्मेदारी साथ ही एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण एवं गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसके निष्पादन के लिए ससमय कार्यवाही करे स जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है और हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम न्याय समय से दिला सके।
जिलाधिकारी ने कहा की लोक अभियोजन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी पर पुलिस को दूसरे जिले में पदस्थापित सरकारी गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एस.पी कार्यालय से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा। प्रतिवेदन की प्राप्ति के लिए समय से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सभी संबंधित पक्षों में समन्वय का होना आवश्यक है। इसलिए जरूरी है कि सभी पक्ष आवश्यक कागजात या प्रतिवेदन की प्राप्ति के लिए ससमय संपर्क करें।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक में महिला अपराधों से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने को न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती, संयुक्त निदेशक अभियोजन हरीश चन्द्र, अभियोजन अधिकारी दिनेश प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, अभियोजन सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
—————–
—————–
Author: Soron Live 24

