जन्माष्टमी पर्व पर घर- घर जन्में कृष्ण कन्हाई घर से मंदिरों तक रही जन्माष्टमी पर्व की धूम

कासगंज:जन्माष्टमी पर्व पर घर- घर जन्में कृष्ण कन्हाई
घर से मंदिरों तक रही जन्माष्टमी पर्व की धूम

 

कासगंज। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व जनपद में उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया गया। कान्हा की गूंज घरों से लेकर मंदिरों तक सुनाई देर सांय से ही सुनाई दे रही थी। अष्टमी की रात जैसे 12 बजे तो कृष्ण जन्म की लहर दौड गई, घरों में लोगों ने प्रसाद, भोग आदि चढाया और मंदिरों में पहुंचकर सैकडों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भक्ति में विभेर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ भगवान कृष्ण के दर्शन किए। मान्यता है कि चैंसठ विद्याओं और सोलह कलाओं के ज्ञाता कहे जाने वाले कला मर्मज्ञ चंद्रवंशी श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्द्धरात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। धर्मग्रंथों में इसे जन्म के बजाय प्रकट होना बताया गया है। उनके अनुसार, इसी तिथि को कारागारगृह में भगवान विष्णु देवकी और वसुदेव के समक्ष चतुर्भुज रूप में शंख, चक्र, गदा और कमल लिए प्रकट हुए थे, किन्तु माता देवकी के अनुरोध पर उन्होंने शिशु रूप धारण कर लिया। यही कारण है कि कुछ लोग जन्माष्टमी को गोपाल कृष्ण का जन्मोत्सव कहते हैं। इसी मान्यता को लेकर जनपद में श्रीकृष्ण भगवान के जन्मोत्सव पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर चामुंडा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। इसके अलावा यहां स्थित राधाकृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया, जिसको सैकडों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए। इसके अलावा नदरई स्थित दुर्गा मंदिर, मालगोदाम रोड स्थित शनि मंदिर, सहावर गेट स्थित राधाकृष्ण मंदिर, प्रभूपार्क स्थित मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया और यहीं नहीं शहर के गली मोहल्लों में मंदिरों को सजाया गया। सोरों के मोहल्ला चक्रतीर्थ भैंरोंनाथ मंदिर पर राधाकृष्ण की झांकी सजाई गई। मौहल्ला चंदन चैक में द्वारिकाधीश मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने देर सांय को गंगा मईया की महाआरती कर लाभपुण्य कमाया। अमांपुर में बारहद्वारी स्थित राधाकृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और राधाकृष्ण के स्वरूप सजाए गए। यहां सैकडों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए।
—————–
पुलिस ने भी व्यवस्था रखीं चाक चैबंद
कासगंज। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस व्यवस्था को चाक चैबंद रहने के आदेश दिए थे। जिसके चलते सीओ सदर ने सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ले ली, और हर गली और हर मंदिर पर जाकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। ताकि शहर में पर्व के मौके पर कोई अप्रिय घटना न घट सके। वहीं शहर के हर चैराहे व मंदिरों का पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला।
—————–
धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
अमांपुर। कस्बा अमांपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सोमवार को कस्बे में मूर्तियों व सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। सुबह से बाजार में रौनक रही। लोगों ने लड्डू गोपाल के साथ कान्हा के बाल स्वरूपों की झांकी सजाने को सजावट का सामान भी खरीदा। इसके बाद घरों मंदिरों में सजावटी सामानों से श्रीकृष्ण की झांकी सजाई। कृष्ण जन्म के बाद लोगों को प्रसाद बांटा। सोमवार को भक्तों ने अपने-अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रंग-बिरंगी पन्नियों, झालरों और खिलौने से कन्हा का जन्मदिन मनाया। बच्चों ने पीले रंग के वस्त्र पहने और हाथों में बांसुरी लेकर घरों पर नृत्य भी किया। भय प्रकट कृपाला दीन दयाला, भजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में भजन और प्रसाद वितरण किया गया। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में घरों और मंदिरों में शंख और घंटा-घड़ियाल के स्वर गूंज उठे। वहीं हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारों से कस्बा गुंजायमान रहे। देर रात तक नटखट कन्हैया के दर्शन करने का सिलसिला चलता रहा।
————–
धूमधाम से मना कन्हैया का जन्म दिन
गंजडुंडवारा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व गंजडुडवारा में बडे ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में सजावट की गयी। वहीं श्रद्धालुओं ने उपवास रख कन्हैया के जन्मदिवस पर पूजा अर्चना की। वहीं शाम को मंदिरों में सजे बाल स्वरूपों को देख लोग भाव विभोर दिखे। नगर के काली मंदिर में सजी लडडू गोपाल की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं मोहल्ला नानक बख्श, ठाकुर जी मंदिर, गौरीषंकर मंदिर, मोहल्ला घासी में चक्की बाबा के मंदिर, जगन्नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं को काफी भीड़ रही। देर रात 12 बजे जन्म होते ही वातावारण हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गंूज गया। लोगों ने कन्हैया जी की आरती कर, उनका अभिषेक किया तत्पष्चात चरणामृत व मेवा मिष्ठान से भोग लगा उपवास तोड़ा।
—————–
तीर्थ नगरी सोरों के मंदिरों में मनाया जन्मोत्सव,घर-घर में दिखा कृष्ण जन्म का उल्लास
कासगंज। जनपद में श्रीकृष्ण जन्म को लेकर घर-घर में उल्लास का माहौल देखा गया। कन्हैया जन्म को लेकर घर-घर में पकवान बनाये गये एवं घरों, तीर्थ नगरी सोरों के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव में लोग भक्तिमय देखे गये। सिढ़पुरा में काली मंदिर, शिवमंदिर, दुर्गामंदिर, हमीरपुर में शिवमंदिर, भोगपुर में हरे रामा हरे कृष्णा, हनूमानगढी मंदिर सोरों के श्याम वराह मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर,रघुनाथ जी मंदिर,वराह मंदिर, द्वारिका धीष मंदिर आदि जगहों पर मंदिरों को लोगों ने सजाया व पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *