एक साथ दो मौतों से भीकपुर में पसरा मातम,पंचतत्व में विलीन हुआ मुख्य आरक्षी का पार्थिव शरीर

एक साथ दो मौतों से भीकपुर में पसरा मातम पंचतत्व में विलीन हुआ मुख्य आरक्षी का पार्थिव शरीर

पुलिस गार्द के सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

कासगंज:सिढपुरा। सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के गांव भीकपुर में अचानक एक के बाद एक तेज सायरन के साथ एंबुलेंस पहुंचने से गांव में मातम पसर गया गांव में गाड़ियों के रुकते ही लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया और हर कोई डरा सहमा नजर आ रहा था परिजनों से मिली जानकारी से पता चला पहला मामला नेम सिंह पुत्र भारत सिंह शाक्य से जुड़ा हुआ नेम सिंह सड़क दुर्घटना में मैनपुरी में घायल हो गए थे जिनका सैफई अस्पताल में इलाज चल रहा था वहां उन्होंने अंतिम सांस ली और उनका शव पैतृक गांव भीकपुर पहुंचा वही दूसरा मामला राजीव कुमार पुत्र रामदास जो उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी पद पर आगरा में तैनात थे कुछ दिन से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था इलाज के दौरान अचानक तबियत बिगड़ी और उन्होंने जयपुर में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली उनका भी शव एंबुलेंस से पैतृक गांव भीकपुर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। दोनों ही जवान मौतों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही ग्रामीणों में गमगीन माहौल बना हुआ है बुधवार को मुख्य आरक्षी राजीव कुमार के पार्थिव शरीर को पुलिस गार्द के पूरे सम्मान के साथ परिजनों से मुखाग्नि दी,दोनों ही मौतों के चर्चे आसपास के गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गये तो परिजनों को ढांढस बधाने वालों का तांता लग गया। इस दौरान रतन प्रकाश,अरविंद कुमार,विनय कुमार, संजीव कुमार,रामदास त्यागी,राम चरन,गजराज सिंह,अनोखेलाल वर्मा,कप्तान सिंह,प्रधान दिनेश कुमार,नरेंद्र कुमार,राजपाल,राम सेवक,ईश्वर दयाल,सियाराम,दीपू सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *