कासगंज में धूमधाम से निकाली भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा

कासगंज में धूमधाम से निकाली भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा

कासगंज: शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौक़े पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के द्वारा धूमधाम से बेंड बाजों के साथ भगवान् श्री कृष्ण की भव्य शोभायत्रा निकाली गई, इस शोभायत्रा का शुभारम्भ शहर के प्रभुपार्क से हवन और भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारकर भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने किया गया,वहीं इस मौक़े पर समिति के अध्यक्ष हरवीर भारतीय और सरंक्षक मनोज यादब ने भाजपा विधायक का प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया! इस शोभायात्रा में भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और शोभायात्रा समिति के लोगों सहित शहर के सेंकड़ों लोग मौजूद रहे, शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान भाजपा चैयरमेन मीना बोहरे सहित लोगों ने जगह जगह भगवान् श्री कृष्ण के रथ पर उनकी आरती उतारकर स्वागत किया, और शोभायात्रा पर फूल भी बरसाए!

आपको बतादे पुरा देश आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है। तो वहीं कासगंज शहर में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के द्वारा धूमधाम से बेंड बाजों के साथ भगवान् श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायत्रा से पहले प्रभुपार्क में हवन यज्ञ किया गया। उसके बाद भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत सहित समिति के लोगों ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस शोभायत्रा में दर्जनों की संख्या में आकर्षक झाँकिया भी मौजूद रही। जो शहर के लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी। भगवान् श्री कृष्ण की शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह जगह आरती उतारकर और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। वहीं इस शोभायत्रा का शहर के सोरों गेट पर स्थित शीतला माता के मंदिर पर भगवान श्री के जयकारे लगाकर समापन किया गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *