जन्माष्टमी:ज्ञान ज्योति स्कूल घिटोरा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम

ज्ञान ज्योति स्कूल घिटोरा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटोरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चो ने श्रीकृष्ण जी व राधा जी के एक से बढ़कर एक रूप धारण किये, जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक रामकुमार शर्मा व प्रधानाचार्य मुकेश सिंघल ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताया। साथ ही श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता के बारे में भी विस्तार से बताया और उनके महान व्यक्तित्व को अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों को उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए, इससे उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। उन्होंने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिन कुमार शर्मा, सतेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र, मनवीर, योगेश, नवीन, प्रवीण, ध्रुव, हर्ष, सीमा शर्मा, मेघा सिंघल, रिंकी, रेनू, अंजली, काजल तंवर, सारिका, पायल, हर्षिता, विभा आदि उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *