सोरों शूकर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जी की 513वीं जयंती

तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र धूमधाम से मनाई गई  गोस्वामी तुलसीदास जी की 513 वीं जयंती

 

सोरों शूकर क्षेत्र में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर किया गया दुग्धाभिषेक

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने किया पूजन

कासगंज :जनपद के तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली हरि की पैड़ी स्थित गोस्वामी तुलसीदास जी मंदिर पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।गोस्वामी तुलसीदास जी की 513 वी जयंती के अवसर पर श्री राघवेंद्र सरकार एवं गोस्वामी तुलसीदास जी का अभिषेक तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र के विद्वान पंडितो द्वारा कराया गया कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने गोस्वामी तुलसीदास और राघवेंद्र सरकार का दुग्ध अभिषेक एवम पूजन किया। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के हरि की पैड़ी कुंड पर भव्य मेले का आयोजन भी किया गया। वही रामचरितमानस का पाठ का भी आयोजन तुलसी स्मारक पर किया गया ।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तुलसी मेला समिति भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। वही गोस्वामी तुलसीदास जी मंदिर पर तुलसी आरती मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । नगर पालिका परिषद द्वारा तैराकी, साइकिल प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी तीर्थ नगरी में किया गया। एवं तुलसी शोध संस्थान में विद्वानों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी के जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।।
मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामेश्वर महेरे, डॉ राधाकृष्णन दीक्षित , महंत मानवेंद्र गिरी मनु महाराज,शरद पांडे, उमेश पाठक, योगेंद्र निर्भय, शरद महेश्वरी सुनील तिवारी, अमित त्रिवेदी, कपिल दिक्षित, पंकज पाराशरी,विक्रम पांडे,अरविंद तिवारी,आदित्य कांकोरिया ,मयूरेश दुवे, जय किशन तिवारी,नरेश त्रिगुणाउत,आकाश महेरे, रामकरण राज, मनोज तिवारी,संजय बड़ गैया, मनोज तिवारी ,जयप्रकाश दुबे,पंकज भार्गव, आदि

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *