प्रशिक्षण में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,दिए आवश्यक निर्देश

प्रशिक्षण में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,दिए आवश्यक निर्देश

बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं* – *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

*पटियाली।* मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत की देखरेख में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे चार दिवसीय एफ०एल०एन० शिक्षक प्रशिक्षण में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे अध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए, प्रशिक्षण हॉल में शत प्रतिशत उपस्थिति पर एआरपी तलकीन हुसैन,सत्येंद्र सिंह एवं चंद्र देव दीक्षित का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अध्यापकों को प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक पूर्ण करने एवं पूर्ण समय तक प्रशिक्षण में रहने के निर्देश दिए साथ ही साथ कहा बच्चों की शिक्षा के प्रति खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके अतिरिक्त अगर आपकी कोई परेशानी है तो आपकी हर स्तर पर मदद की जाएगी। इस प्रशिक्षण के दौरान यशवीर सिंह,रतन प्रकाश,शिव कुमार माथुर,सुनील कुमार,मंजू देवी,शरद कुमार वार्ष्णेय, पुष्पेन्द्र परमार,मनोज कुमार सहित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाऐं मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *