कासगंज जनपद में आधार सेंटर बढ़ाने की मांग को दिया ज्ञापन

*आधार सेंटर बढ़ाने की मांग को दिया ज्ञापन*

*पटियाली।* बीते कुछ महीनों से आधार कार्ड बनवाने को लोग इधर-उधर भटक रहे हैं काफी कड़ी मशक्कत के बीच आधार कार्ड बन रहे हैं या उनमें संशोधन हो पा रहा है आधार कार्ड सेंटर कम एवं जनसंख्या क्षेत्र अधिक होने की वजह से लोगों को आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों की जेब पर भी बोझ पड़ रहा है आधार कार्ड बनाने में लगे लोग अनावश्यक पैसे की मांग कर आधार कार्ड बना रहे हैं मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी की अध्यक्षता में आधार सेंटर बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी कासगंज को नामित ज्ञापन तहसीलदार पटियाली जितेंद्र कुमार को सौंपा गया है जिसमें कहा गया है कि जनपद में वर्तमान में राशन कार्ड से संबंधित केवाईसी का काम चल रहा है जिसमें कोई भी संशोधन करना हो तो लोग दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो रहे हैं। अगर आधार केंद्र सीमित हों और संशोधन अधिक मात्रा में हों तो परेशानी होना स्वाभाविक बात है। इस ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान अब्दुल हफीज गांधी, मोहम्मद शाहिद,अखिलेश यादव,केपी सिंह यादव,ललित मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *