दोस्ती के रिश्तों में मिठास घोलता है फ्रेंडशिप-डे

मित्रता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों ने भी यादों को किया ताजा
कासगंज। दोस्ती का रिश्ता खून से भी बड़ा समझा जाता है। वैसे तो लोगों के कई दोस्त होते हैं और उनसे दोस्ती का रिश्ता भी बनता बिगड़ता रहता है। इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए फ्रेंडशिप डे का चलन शुरू हुआ है। फ्रेंडशिप डे पर युवाओं ने नए दोस्त बनाए तथा पुराने दोस्तों से बिगड़े रिश्तों को सुधारते दिखे। पुराने दिनों की दोस्ती पर सीनियर सिटीजन ने भी अपनी यादों को ताजा किया। वैसे तो फ्रेंडशिप डे पश्चिमी देशों का खास दिन है, लेकिन अपने देश में भी अब इसे युवाओं द्वारा मनाए जाने का क्रेज बढ़ गया है। इसे यादगार बनाने में युवा काफी दिनों से जुटे थे। शहर के रूप कॉम्पलैक्स, नदरई गेट स्थित अग्रवाल मार्केट, मीना मार्केट, न्यू मार्केट आदि की दुकानों पर प्रातरू से ही युवाओं की भीड़ अपने दोस्तों के लिए उपहार खरीदते हुए देखी गई। वहीं गुलाब के फूल की दुकानों पर भी भीड़ को देख बिक्रेताओं ने गुलाब की कीमत 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये तक कर दी थी। गुलाब का बुके 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक बेचे गए। स्कूली बच्चों में भी फ्रेंडशिप डे का क्रेज कुछ ज्यादा ही दिख रहा था। वे अपने दोस्त को फ्रेंडशिप बैंड बांधने के लिए मचल रहे थे। स्कूलों में रविवार को अवकाश होने के कारण घरों व पार्को में दोस्तों से मिले।
——————
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा फ्रेंडशिप-डे का क्रेज
कासगंज। अब गांवों में भी फ्रेंडशिप डे ने जगह बना ली है। इसका असर बाजारों में दिख रहा है। ग्रामीण आंचलों के युवा उपहार खरीदने को बाजारों में देखे गए। बाजार में खरीददारी कर रहे सनी, सोनू, शिखा, पूजा, सोनाली, अनुपम यादव, प्रवीन शर्मा, विपिन कोहली ने कहा कि दोस्ती के बिना जीवन में आनंद नहीं होता। दोस्तों से हम अपने दुख सुख बांटने के साथ उनसे मदद ली व दी जा सकती है। कृष्ण सुदामा की मित्रता इसी का प्रमाण है। इस खास दिवस को मनाना अंग्रेजियत नहीं, बल्कि दोस्ती को मजबूती व ताजगी देना है।
——————-
क्या कहते है समाजसेवी
कासगंज। शहर के समाज सेवी एवं ह्दय हिंदू सम्राट बताते हैं कि दोस्तों की महफिल में खूब धमाल हुआ करता था। पहले दोस्ती निस्वार्थ थी, लेकिन बदलते दौर में दोस्ती भी मतलब की हो गई है। आदमी से ज्यादा चीजों को महत्व दिया जाता है। अब मतलब के आधार पर आर्थिक आधार पर दोस्ती होती है।
Author: Soron Live 24

