गरीबों, किसानों, युवाओं को समर्पित है केंद्र सरकार का बजट : पूनम बजाज

गरीबों, किसानों, युवाओं को समर्पित है केंद्र सरकार का बजट : पूनम बजाज
भाजपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुई गोष्ठी
प्रदेश मंत्री ने कहा, बजट से आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति
कासगंज। शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट 2024-25 पर एक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि रहीं प्रदेश मंत्री ने सरकार के बजट को गरीबों, किसानों व युवाओं के लिए समर्पित बताया। साथ ही कहा कि इस बजट से देश के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, संगोष्ठी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए यह महत्वपूर्ण बजट है। यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है। यह बजट देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बजट में उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है, इससे आर्थिक विकास को नई गति और निरंतरता मिलेगी। यह बजट सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए रु. 2.44 लाख करोड़ का आबंटन किया गया है। इस बजट से उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि इस बजट में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक अंश मिला है। केंद्र सरकार की इस सहायता से उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिरता को मजबूती प्रदान होगी और प्रदेश 3 ट्रिलियन इकोनामी के संकल्प को हासिल करेगा। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि मुफ्त राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को अगले 5 साल तक निरंतर मुफ्त खाद्यान्न मिलता रहेगा। यह बजट सबका साथ-सबका विकास को चरितार्थ कर रहा है। बजट संगोष्ठी में संयोजक नीरज शर्मा, कौशल साहू ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। मंचासीन नवल कुलश्रेष्ठ, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, गौरी शंकर शर्मा, रमेश साहू, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह राणा, सोरों चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे, संजय सोलंकी, प्रदीप सीए, एड संजीव यदुवंशी ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उत्तम चंद्र पाथरे, रामनिवास राजपूत, संजय पुंढीर, केपी सिंह, रविन्द्र ब्रह्मचारी, शरद गुप्ता, डीएस लोधी, रानू वर्मा, सीमा शाक्य, शैलेन्द्र यदुवंशी, ब्रजेश वर्मा, रामचंद्र वर्मा, सुशील सोलंकी, अर्जुन वैश्य, संजय दुबे, स्नेहलता शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक महेश्वरी, अभिषेक भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *