सडक हादसे में बाइक पर सवार माॅ की मौत, पिता पुत्र गंभीर घायल
गुरू पूर्णिमा पर्व पर गंगा नहाकर लौट रहे थे तीनों लोग।
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में कासगंज सोरांे रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार दम्पत्ति व उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, और तीनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जंहा इलाज के दौरान बाइक सवार महिला की मौत हो गई, और अन्य दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
बताया जाता है कि जनपद आगरा के टेढ़ी बगिया थाना क्षेत्र ट्रांस यमुना निवासी भगवान सिंह पुत्र राजपाल अपनी पत्नी मुन्नीदेवी और 17 वर्षीय पुत्र राजू के साथ कासगंज के कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। और जब तीनो लोग गंगा स्नान करके बापस बाइक से अपने घर जनपद आगरा लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक कासगंज थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के समीप अनियंत्रित होकर फिसल गई और एक डिवायडर से टकरा गई। जिससे हादसे में पिता पुत्र और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा इलाज के दौरान 43 वर्षीय महिला मुन्नीदेवी की मौत हो गई। वहीं दोनो पिता पुत्र घायल भगवान् सिंह और राजू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
—————-
दो बाइकों की भिडंत में दम्पति सहित पांच लोग घायल।
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिडंत में दम्पति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि थाना रामपुर क्षेत्र के गाव कुचलपुर निवासी ओमवीर पुत्र तेजपाल अपने भाई रूप सिंह व साथी रामनिवास पुत्र जय सिंह के साथ बाइक द्वारा कासगंज आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित पेट्रौल पंप के समीप सामने से दूसरी बाइक पर आ रहे राकेश पुत्र साहव सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा देवी निवासी गांव शेखपुरा थाना अमांपुर की बाइक से टकरा गई। जिससे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
Author: Soron Live 24

