गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
आश्रमों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गुरुओं का किया पूजन
कासगंज :गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र हर की पैड़ी लहरा गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी एवं संत आश्रमों में पहुंचकर किया अपने गुरुओं का पूजन।
सुबह से ही हजारों हजारों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुबह 4:00 बजे हरि की पैड़ी कुंड में डुबकी की लगाकर पूर्ण लाभ अर्जित किया । भगवान वराह मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर हर की पैड़ी गंगा की परिक्रमा लगाकर पूर्ण लाभ अर्जित किया।
तीर्थ नगरी स्थित संतो के आश्रम टाटिया बाबा आश्रम, सोहम आश्रम, अमृतानंद आश्रम आदि आश्रमों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपने गुरुओं का पूजा अर्चना कर दान पुण्य कर पूर्ण लाभ कमाया वही हरी की पैड़ी गंगा घाट के किनारे पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।।
Author: Soron Live 24

