मां की ममता तार तार:गाय की नांद में मिला नवजात बच्चा

गाय की नांद में मिला नवजात बच्चा
कासगंज। थाना सहावर क्षेत्र मे शुक्रवार को गाय की नांद में एक नवजात बच्चा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं गाँव के रहने वाले जोगेंद्र नाम के व्यक्ति ने नवजात को गाय की नांद से निकालकर अपने घर ओर नवजात को रखा है, नवजात बच्चा किसका है, और यहा कैसे आएगा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीण जोगेंद्र ने बताया की शुक्रवार की सुबह जव वह अपनी गाय को चारा डालने गए थे। तभी उन्हे गाय की नांद में एक नवजात बच्चा मिला। जो शायद दो से तीन घंटे का होगा। इसे गाय की नांद में कोन कब डालकर गया इसका उन्हे कुछ पता नही है। वहीं नवजात बच्चे के गाय की नांद में मिलने की खबर गाँव में जंगल में आग की तरह फैल गई, और नवजात को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं अव जोगेंद्र ने नवजात लड़के को अपने घर पर रखने का फैसला लिया है। और जानकारी इलाका पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। की नवजात किसका है। ओर किसने इसे गाय की नांद में फेंका है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *