दहेज लोभी दूल्हा व परिजन शादी के दिन हुए फरार,दुल्हन के पिता से की थी 10 लाख की माँग

दुल्हन के पिता के मना करने पर दूल्हा व परिजन घर में ताला लगाकर हुए फरार
दुल्हन के पिता ने दुल्हा सहित परिजनों के विरुद्ध कराया मामला दर्ज
कासगंज। जनपद कासगंज की सदर कोतवाली क्षेत्र मे दहेज लोभी दूल्हा व उसके परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होते देख शादी के दिन दुल्हा व उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गये। वहीं दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज लोभी दुल्हे व उसके परिजनों के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की है।
कोतवाली कासगंज में बरेली जिले के थाना सुभाष नगर निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया उन्होंने अपनी बेटी का सगाई 16 फरवरी को दया वैकट हॉल बरेली में गौरव गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रजनीश गुप्ता निवासी पुरानी चक्की वाली गली निवासी के साथ की थी। बताया कि सगाई में 10 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात दिए थे। वर और वधू पक्ष के लोगों ने शादी की तारीख 15 जुलाई तय की। साथ ही कासगंज की टीकाराम अग्रवाल धर्मशाला में बारात का प्रोग्राम तय हो गया। उन्होंने बताया कि शादी के दिन सुबह लड़का पक्ष के लोगों का फोन आया कि 10 लाख रुपये लेते आना अन्यथा शादी नहीं होगी। बताया कि जिस पर प्राथी ने रूपये देने में असमर्थता जताते हुए कहा कि मैंने 20 लाख रुपये इंगेजमेंट में खर्च कर दिए, अब और रुपये देने में असमर्थ हूं। इसके बाद जब वह बेटी को लेकर टीकाराम अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे तो वहां कोई भी तैयारी नहीं मिली और बाहर से ताला पड़ा हुआ था। वहीं दूल्हा गौरव के घर में भी ताला पड़ा हुआ था। सुभाष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव, प्रीति पत्नी विकास, सनी पत्नी संध्या गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। वही कासगंज कोतवाली इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि बरेली के रहने वाले सुभाष गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वह बेटी की शादी करने आए थे, लेकिन दूल्हा पक्ष के लोग फरार थे।

फोटो संख्या 1, कैप्शन-पुलिस के बातचीत करते दुल्हन पक्ष के लोग।
फोटो संख्या 2, कैप्शन- 15 जुलाई की शादी का छपा हुआ कार्ड।
फोटो संख्या 3, कैप्शन- घर से फरार हुआ दहेजलोभी दुल्हा गौरव गुप्ता।

———————————————–

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *