भाजपा की बैठक में अखिलेश-राहुल का जिक्र, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया भस्मासुर; सपा मुखिया को दी नसीहत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है जिसके साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम सब मिलकर संकल्प लें कि आगामी 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में शत-प्रतिशत विजय हासिल करेंगे। अगली लड़ाई स्वार्थी परिवार वादियों और मोदी के परिवार के बीच है, राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्र भक्तों के बीच में है, धर्म और अधर्म के बीच में है, तुष्टीकरण और संतुष्टी करण के बीच में है, भ्रष्टाचारियों और सदाचारियों के बीच में है। 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मोदी जी का संकल्प को हम सभी कार्यकर्ता पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभी से हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर प्राणपण से लग जाना है और 2027 के चुनाव में विरोधियों को मात देते हुए भाजपा की प्रचंड विजय को सुनिश्चित करना है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *