कासगंज:डिजिटल उपस्थिति के आदेश पर शिक्षकों में कड़ा आक्रोश, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन@
शिक्षक बोले उपस्थित डिजिटल और रास्ते क्रिटिकल
कासगंज। कासगंज कलेक्ट्रेट पर हजारों शिक्षकों ने ओनलाइन उपस्थिति के विरोध में किया प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। बेसिक शिक्षा विभाग में सोमवार से अध्यापकों एवं बच्चों की उपस्थिति डिजिटल होने जा रही है। साथ ही साथ बारह प्रकार के रजिस्टर भी डिजिटल किया जा रहे हैं। जनपद में भी ऐसे तमाम विद्यालय हैं जो दूर दराज के क्षेत्र में है। जहां किसी भी कंपनी के मोबाइल नेटवर्क नहीं आते हैं। कुछ जगह डिजिटल करने का प्रयास किया गया है। वहां से मोबाइल हैंग होने की खबरें आ रही है।,जनपद में ऐसे काफी विद्यालय हैं जहां मोटरसाइकिल या कार तो छोड़िए पैदल भी निकलना दूभर हो जाता है कुछ शिक्षकों ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया है तथा विभागीय अधिकारियों की इस तरह की नीतियों का विरोध भी किया है ।आपको बता दें समूचे उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति डिजिटल की जा रही है।विभागीय आदेशों में कोई भी मानवता नहीं दिखाई गई है किसी शिक्षक के साथ रास्ते में अगर कोई अनहोनी हो जाती है तो दूसरा शिक्षक उसे रुक कर भी नहीं देख सकता है क्योंकि उसे अपनी उपस्थिति की जल्दी रहेगी साथ ही साथ जल्दबाजी में कई कर्मचारियों के साथ मार्ग में होने वाली दुर्घटनाऐं घट सकती हैं।अगर शिक्षक किसी भी प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना के कारण समय से विद्यालय पहुंचकर फोटो अपलोड नहीं कर सका तो उस दिन का वेतन भी नहीं मिलेगा और अगर वेतन निकलवाना चाहे तो भ्रष्टाचार की भेंट भी चढ़ेगा,बेसिक शिक्षा विभाग के संगठन के लोगों की मानें तो इस तरह की उपस्थिति बिल्कुल अव्यावहारिक हैं। इस आदेश को तुरंत वापस करना चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर कासगंज कलेक्ट्रेट पर हजारों शिक्षकों ने शिक्षकों के संगठन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एस डीएम जोशी को सौंपा।इस ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अमित यादव,जिला महामंत्री सत्यनारायण,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन पुंढीर,महिला जिलाध्यक्ष आकांक्षा पुंढीर,अरुण प्रताप सिंह,अमित द्विवेदी,नरेंद्र राव आदित्य,राकेश कुमार,विकास राजपूत,नरेश पाली,रतन प्रकाश,सुलह सिंह सहित समस्त संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

