बागपत के रटौल में हुआ जनपद स्तरीय आम महोत्सव का भव्य आयोजन

बागपत के रटौल में हुआ जनपद स्तरीय आम महोत्सव का भव्य आयोजन

आम महोत्सव के शानदार और भव्य आयोजन के लिए रटौल मैंगो प्रोडयूसर एसोसिएशन और जिला उधान विभाग बागपत की हुई प्रशंसा

– वर्ष 2022 में रटौल आम को जी आई टैग संख्या-206 प्रदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली शख्सियतों को किया गया सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
जनपद बागपत के रटौल नगर में जनपद स्तरीय आम महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद बागपत के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नगर पंचायत रटौल के अध्यक्ष जुनैद फरीदी ने आम महोत्सव में आये अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। आम महोत्सव में रटौल आम सहित आम की अनेकों किस्मों की प्रदर्शनी लगायी गयी और विभिन्न किस्मों के आमों की दावत का आयोजन किया। आमों की दावत में आये अतिथियों ने विभिन्न आमों के स्वादों को चखा और हर बार की तरह इस बार भी रटौल के आम को सबसे अधिक पसंद किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बागपत जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, रटौल ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी सहित अनेकों वक्ताओं ने आम महोत्सव के शानदार और भव्य आयोजन के लिए रटौल मैंगो प्रोडयूसर एसोसिएशन और जिला उधान विभाग बागपत की प्रशंसा की। इस अवसर पर रटौल मैंगो प्रोडयूसर एसोसिएशन द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2022 में रटौल आम को जी आई टैग संख्या-206 प्रदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और रटौल के आम को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलायी। आम महोत्सव में जिलाधिकारी बागपत द्वारा रटौल आम के पौधे को लगाया गया। रटौल मैंगो प्रोडयूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एड़वोकेट उमर फरीदी ने महोत्सव में आने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, रटौल मैंगो प्रोडयूसर एसोसिएशन के सचिव हबीब खान, एड़वोकेट बूशरा फरीदी, समाज सेवी मनोज अग्रवाल, सभासद महबूब सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *